मुजफ्फर नगर, जून 10 -- शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर बढ़ाने, जल भराव, अतिक्रमण आदि की समस्या सहित स्नान घाट पर गंगा में अतिक्रमण कर आरती स्थल के निर्माण का भारी विरोध किया गया। जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन लिखकर शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की। शुकतीर्थ में समस्याओं को लेकर साधु संतों में रोष है। गंगा का जलस्तर घटने से तीर्थ नगरी में चिंता व्याप्त है। मंगलवार को गंगा घाट पर संत समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया। जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि शुकतीर्थ में गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसके बावजूद गंगा के भीतर आरती स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे गंगा घाट पर सिल्ट इकट्ठा होगी और सिल्ट के कारण गंगा का बहाव घाट से दूर होता चला जाएगा व पीछे से आने वाली जलकुंभी भी गंदगी फैलाएगी। गंगा घाट व गंगा पहले से ही संकुचित ...