संत समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे
मिर्जापुर, मई 28 -- कछवा। आदर्श नगर पंचायत कछवां स्थित श्री स्वामी अड़गड़ानंद महाराज महाविद्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय 'सद्भावना सत्संग ज्ञान यज्ञ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राम स्वरूप मौर्या ने किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व हरिद्वार से पधारे पूज्य संत शारथानंद महाराज, विलक्षनानंद महाराज, सुजाता बाई और महादेवी बाई मौजूद रहीं। उपस्थित संतों ने ज्ञान, भक्ति और सद्भावना की अमृत वर्षा की। संतों ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के दौर में मानव कल्याण के लिए सद्भावना और आपसी प्रेम अत्यंत आवश्यक है। सत्संग के माध्यम से ही मनुष्य के भीतर छिपी नकारात्मकता दूर होती है और समाज में समरसता का भाव पैदा होता है। राम प्रसाद मौर्या के कुशल नेतृत्व और संयोजन में आयोजित इस ज्ञान यज्ञ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.