गया, जनवरी 4 -- बांकेबाजार के संत शिरोमणि रविदास आश्रम में शनिवार को आयोजित बैठक में धीरू दास को कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया। धीरू दास को संत शिरोमणि रविदास समिति की बागडोर सौंपी गई। वहीं नागेश्वर दास को कोषाध्यक्ष, बिल्लू बादल को उपाध्यक्ष तथा बिरलाल दास जी को सचिव बनाया गया। नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रैदास आश्रम एवं समाज के विकास, एकता और संगठन को नई दिशा मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष धीरू दास ने समाज के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.