गोंडा, अगस्त 3 -- गोण्डा। संत शिरोमणि श्री रविदास की कलश यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा पूरे जनपद में निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज को संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ना है। जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य के संयोजन में केशवपुर मंडल के पिपरा पदम, केशवपुर पहाड़वा, सेवक पुरवा, मुसौली, कपूरपुर तथा झंझरी पूर्वी मंडल के उम्मेदजोत, भाकुराहा, इमलिया मिश्र, छाछपारा और समदा गांवों में कलश यात्रा पहुंची। यह भी पढ़ें- वंदन यात्रा व समरसता संकल्प अभियान शुरू यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, आरती-पूजन और कलश वंदन क...