रांची, फरवरी 1 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना के समीप रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहु, संजय सिद्धार्थ, आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता संजय मेहता, पूर्व मुखिया सुरेश मुंडा, डबलु महली, पूर्व पंसस उर्मिला देवी, सुमन अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ईश्वर के अनन्य भक्त थे, लेकिन वे अपने कार्य को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई थी। गरीबों व दलितों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भु...