मथुरा, मार्च 19 -- ब्रजभूमि के पूज्य संत एवं महान विभूति संत शिरोमणि बालकराम गोस्वामी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन परिक्रमा मार्ग स्थित श्री बिन्दु सेवा संस्थान पर बुधवार को अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में किया गया। सभा में बड़ी संख्या में संत- महात्माओं, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई। डॉ. गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने संत बालकराम गोस्वामी के आध्यात्मिक जीवन, उनके त्याग, तपस्या और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि बालकराम गोस्वामी ने अपने जीवनकाल में ब्रज की संस्कृति, धर्म और सेवा भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। डॉ. प्रताप पाल शर्मा ने कहा कि संत बालकराम गोस्वा...