बिजनौर, जून 29 -- भुइयार समाज उत्थान समिति बिजनौर एवं भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि कबीर साहब का 629वीं प्राकट्य दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा, विचार गोष्ठी, अतिथि सम्मान एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने संत कबीर साहेब के सत्य, समानता, भाईचारे, मानवता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। साथ ही समाज से शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।शोभायात्रा का शुभारंभ इंदिरा बाल भवन से नूरपुर विधायक रामावतार सैनी, साध्वी प्राची, भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News संत कबीर की अम...