गिरडीह, जनवरी 27 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी मे संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साधु संतों के सानिध्य में विशेष पूजा आराधना व गुणानुवाद सभा का आयोजित की गई। इस दौरान आचार्य श्री के जीवन चरित्र का भी वर्णन किया गया। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न राज्यों से श्रधालुओं का जुटान हुआ। बताया जाता है कि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव पर मधुबन में कई धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मधुबन स्थित गुणायतन में साधनारत मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज व मुनि श्री भाव सागर जी महाराज व साधरनारत साधु साध्वी के सानिध्य में धार्मिक विधियां पूरी की गई। कार्यक्रम की शुरुवात गुणायतन में मंगलाचरण गा...