इटावा औरैया, मार्च 6 -- संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में रामानुजम मैथ्स ओलंपियाड में कक्षा 3 से 8 तक के 250 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी असाधारण गणितीय क्षमताओं के लिए सम्मानित किया गया। ओलंपियाड में जूनियर कक्षा 6 से कक्षा 8 एवं सब जूनियर वर्ग कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के लगभग 900 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। मैथ्स ओलंपियाड में बच्चों ने अपनी तार्किक सोच और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक डॉ. आनन्द ने प्रतिभावान 250 छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की उत्साहजनक भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि युवा पीढ़ी में गणित के प्रति गहरी रुचि और प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि गणित केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.