सिमडेगा, अप्रैल 28 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ स्थित संत वियन्नी हाईस्कूल परिसर में मॉन्टफोर्ट फीस्ट डे धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे लचरागढ़ पारिस के पल्ली पुरोहित डीन फादर राजेश केरकेट्टा उपस्थित थे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रुप में ब्रदर कुलदीप कुजूर, ब्रदर सुबोध कच्छप, ब्रदर देवनीस तिग्गा, सुपीरियर विजय तिर्की, सिस्टर स्वर्णा रेड्डी, सिस्टर सिंधु माधवी और सिस्टर अपर्णा उपस्थित थे। मौके पर मोन्टफोर्ट स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंगलाचरण मोंटफोर्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत गान तीनों विद्यालय के शिक्षकों और मोंफोर्ट विद्यालय के छात्राओं ने प्रस्तुत किया इसके बाद तीनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस...