देवरिया, मई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि कक्षा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिए जाने को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्जुन मिश्र ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है। उधर महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने प्राचार्य को पत्र भेज कर विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश देने पर आवेदन पत्रों के माध्यम से महाविद्यालय को होने वाली आय से वंचित होने की बात कही है। जिससे वर्ष 2026-27 में विधि कक्षा में प्रवेश को लेकर प्रबंधक व प्राचार्य में रस्साकस्सी शुरू हो गई है।प्राचार्य डॉ. मिश्र ने कुलपति को भेजे पत्र में लिखा है कि पिछले वर्षों में प्रवेश सूची बनने से लेकर प्रवेश होने तक मुझे व प्रवेश समिति के सदस्यों को काफी मुश्किलों का सामना कर...