कानपुर, जून 26 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। संत लाल हाता में रहने वाले तीन सौ परिवारों के लोगों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र लिखकर शिकायत की है कि भूमाफिया को अभी भी चैन नहीं है। संत लाल हाता में ये लोग सीवर लाइन बिछने नहीं देना चाहते। स्थानीय निवासियों ने इसमें कुछ प्रभावशाली पदों पर बैठे लोगों द्वारा सियासी साजिश किए जाने का भी आरोप लगाया है।

सीवर लाइन की टेंडर प्रक्रिया संत लाल हाता के लोगों में रोशन लाल कुरील ने मोहल्ले के लोगों द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ जो पत्र भेजा है उसमें कहा गया है कि सीवर लाइन के लिए टेंडर तक हो चुका है। 27.31 लाख की लागत से यहां 380 मीटर तक 300 मोटी पाइप लाइन बिछाई जानी है। इससे हाता में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली थी तो दोबारा साजिश शुरू हो गई।

भूमाफिया का आरोप लोगों का आरोप है कि खुद को इस हा...