हजारीबाग, फरवरी 1 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू के कई गांवो में संत शिरोमणि रैदास जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि रैदास के बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उनके उपदेशों से समाज को जागरूक करने का भी निर्णय लिया। सबसे पहल लोगो ने सुबह पूजा अर्चना और उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानी, फ्रेंड्स क्लब बक्शीडीह, जिनगा व गाड़ीसाड़म गांव में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संत रैदास जी के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला गया। संत रैदास जी भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक थे, जिन्होंने सम...