कोडरमा, फरवरी 1 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उरवां पंचायत के ग्राम जामूखाड़ी में महान संत शिरोमणि रैदास जी की 649वीं जयंती रविवार को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम संत रैदास की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि संत रैदास का जीवन दर्शन और उनके विचार आज के आधुनिक युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से हमें श्रम का सम्मान करने और जात-पात के भेदभाव को त्यागकर मानवता को सर्वोपरि मानने की अनमोल सीख मिलती है। उपस्थित लोगों ने रैदास जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मुखिया मनोज पासवान, उप मुखिया रघु यादव, प्रकाश रविदास समेत काफी संख्या में रविदास ...