कटिहार, फरवरी 20 -- कटिहार निज संवाददाता रामकृष्ण मिशन आश्रम में महान संत रामकृष्ण परमहंस की 191वीं आविर्भाव तिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से मनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल मंगल आरती एवं विशेष पूजा अर्चना से हुई। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन की पवित्र अग्नि और मंत्रध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञ के बाद कीर्तन में भजन का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर भाग लिया। कीर्तन के दौरान रामकृष्ण परमहंस के जीवन, उनके उपदेशों, मानवता प्रेम और सर्वधर्म समभाव के संदेशों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर आश्रम के सचिव स्वामी महेश्वरानंद महाराज ने संबोधन में कहा कि रामकृष्ण परमहंस के विचार आज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.