बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- संत राज बनेंगे वैज्ञानिक फोटो : संत राज : संत राज। एकंगरसराय, निज संवाददाता। नारायणपुर पंचायत के चंदापुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक धर्मराज कुमार के पुत्र संत राज ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार परीक्षा पास की है। अब वे वहां पांच साल की पढ़ाई कर युवा वैज्ञानिक बनकर शोध करेंगे। चयनित होने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के नेता शशिकांत कुमार वर्मा, संजय शर्मा, हेडमास्टर शिवकुमार प्रसाद व अन्य ने संत राज को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...