फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित सत्संग में गुरुवार को विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। संत राजिंदर सिंह महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत माता रीटा ने गुरु अर्जन देव महाराज के भजन प्रभु जी तू मेरे प्राण आधारे के मधुर गायन से हुई। सत्संग के दौरान संत राजिंदर सिंह महाराज ने कहा कि इस भौतिक संसार में केवल ईश्वर ही मनुष्य के सच्चे आधार हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अक्सर परिवार और रिश्तों को स्थायी मान लेता है, जबकि सच्चा सहारा केवल परमात्मा ही होता है। उन्होंने कहा कि सच्चा शिष्य वही है, जो हर समय ईश्वर का स्मरण करता है और जीवन की हर परिस्थिति में उसी पर विश्वास रखता है। उन्होंने आगे कहा कि सुख-दुख हमारे मन की अवस्था पर निर्भर करते हैं और ईश्वर से जुड़कर ह...