सहारनपुर, फरवरी 3 -- चौ. प्रवीन बांदूखेडी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को अपनाए बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। वह ग्राम बांदूखेडी में संत रविदास जयंती पर आयोजित समारोह व शोभायात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। चौ. प्रवीन ने कहा कि संत रविदास ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानव सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। आज समाज में फैली नफरत को खत्म करने के लिए उनके आदर्शों को अपनाना जरूरी है। डॉ राजबीर, गौतम प्रधान, मागेराम गौतम, संदीप गौतम, डॉ प्रिंस, डॉ सौरभ, अंकित गौतम, बंटी गौतम मनोज गौतम, मास्टर रणवीर, विक्की गौतम, रजत गौतम, अर्जुन गौतम , गुड्डू गौतम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.