मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। करनपुर बोचहां दक्षिणी पंचायत भवन के प्रांगण में गुरुवार को संत रविदास महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगदीश राम और संचालन रविदास महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश राम भोला ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्येंद्र कुमार सत्यन व मुख्य अतिथि सकरा के पूर्व विधायक लालबाबू राम व अतिथि शंति देवी ने दीप जलाकर किया। जिलाध्यक्ष सुरेश राम भोला ने कहा कि संत रविदास महाराज के नाम पर बोचहां प्रखंड के अंदर अग्निशमन शाखा और आश्रम बनाने की मांग की। किशोरी राम, बसंत लालराम, श्याम कुमार, रसीला देवी, सुशीला देवी, श्याम बिहारी राम, दशरथ बौद्ध, राजा राम, चंदेश्वर राम, मनोज राम, मुकेश राम, दिलीप राम, रामनाथ राम, हरिहर राम, संजू देवी, अंगद कुमार, नरेश राम, अजीत कुमार, हरेंद्र राम आदि थ...