संत रविदास ने दिया समाज को एकता-भाईचारा का संदेश : डॉ.अजय
जौनपुर, जुलाई 28 -- जौनपुर, संवाददाता। सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा मछलीशहर के तत्वावधान में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने जाति-पांति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए समाज को एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर चलते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- संत रविदास के संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा आगामी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.