अररिया, फरवरी 1 -- अररिया, निज संवाददाता संत रविदास की 649वीं जयंती के रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या नौ स्थित संत रविदास कुटी में उत्साह और भक्ति का अद्भुत मेल देखने को मिला। यहां से गाजे बाजे के साथ निकाली गयी शोभा यात्रा में रंग-बिरंगे परिधान में शामिल लोग सबों को आकर्षित किया।संत रविदास कुटी से शुरू यह शोभायात्रा कोल्ड स्टोर, बस स्टैंड, चांदनी चौक, महादेव चौक होते हुए दोबार संत रविदास कुटी पहुंच कर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते भक्तों ने जोशीले नारे लगाए, ढोल- नगाड़ों की थाप के साथ भजन- कीर्तन किया और संत रविदास जी के जीवन दर्शन को याद किया।यात्रा में शामिल मुशहरू दास व संदीप राम ने बताया पिछले 10 वर्षों से हम लोग शिवपुरी वार्ड संख्या नौ स्थित संत रविदास कुटी से गुरु रविदास जी की जयंती पर शोभा यात्रा निकाल र...