सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला संघ समन्वय की बैठक गुरुवार को जिला संघ चालक श्रवण बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से सह प्रांत प्रचारक राजीव कांत जी, विभाग प्रचारक समी जी आदि उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव कांत जी ने संत शिरोमणि सदगुरु श्री रविदास जी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ संत परम्परा ईश्वर की भारत को एक विशिष्ठ देन है और इस संत परम्परा में संत श्री रविदास जी का विशिष्ठ स्थान है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और कार्य हम सबो के लिए प्रेरणास्रोत है। संत रविदास जी ने उंच नीच के भेदभाव को नकारते हुए आचरण को ही श्रेष्ठता की कसौटी माना था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब राष्ट्र विरोधी ताकत देश के लोगों को वर्ग और जाति के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे है तब...