पलामू, फरवरी 12 -- पाटन, प्रतिनिधि। झारखंड प्रान्तीय रविदास महासभा की पाटन प्रखंड इकाई के तत्वावधान में 12 फ़रवरी को करार खुर्द के गुरु रविदास सेवा आश्रम में संत रविदास जयंती मनाई गई। जिला पार्षद जयशंकर कुमार सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने आयोजकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गुरु संत रविदास कहते थे कि इंसान की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके आचरण और कर्मों से होती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार सदियों तक समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश था कि मनुष्य की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके आचरण और कर्मों से होती है, तथा ईश्वर महलों में नहीं, बल्कि शुद्ध हृदय में निवास करते हैं। कार्यक्रम के तहत किशुनपुर मिडिल स्कूल मैदान में मिलन समारोह किया गया, जिसके पश्चात करार खुर्द से शोभायात्रा निकाली ...