कानपुर, मई 23 -- कानपुर। संत शिरोमणि भगत रविदासजी के 650 वें जन्मदिवस पर संत भगत रविदास जी के जन्म स्थान सीर गोवर्धन काशी से 13 नवंबर को गुरवाणी मार्ग नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। इस संदर्भ में पंजाब से सद् गुरु रविदास वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सरदार गुरुदेव सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय दल कानपुर पहुंचा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, मीरी पीरी सेवा दल सरदार सुरिंदर पाल सिंह और सरदार मंजीत सिंह से भेंट कर यात्रा की जानकारी दी। बैठक में मार्ग भी तय किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा के अनुसार, 13 नवंबर को यह यात्रा काशी विश्वनाथ से सुबह आरम्भ होकर प्रयागराज फतेहपुर होते हुए शाम को 05 बजे कानपुर पहुंचेगी। यात्रा का जगह जगह स्वागत होगा। नगर कीर्तन यात्रा गुमटी गुरुद्वारा, ...