सहारनपुर, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति मानकमऊ द्वारा संत रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां, डीजे और बैंड शामिल रहे, जो श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बने। झांकियों के माध्यम से संत रविदास महाराज के जीवन, विचारों और समाज में समानता के संदेश को दर्शाया गया। आयोजन में कलीराम, राजकुमार, जयपाल, रोशन, तेजपाल, भानुप्रताप, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे। उधर, चकहरेटी में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 649वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। निखिल ...