साहिबगंज, फरवरी 1 -- साहिबगंज। माघी पूर्णिमा के मौके पर रविवार को महान संत रविदास की जयंती मनायी गयी। शहर के रसुलपुर दहला व जिरवाबाड़ी में संत की जयंती को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रसुलपुर दहला से संत रविदास समिति की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। शोभा यात्रा में काफी संख्या में संत रविदास परिवार से जुड़े महिला व पुरूष शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा राजेश्वरी सिनेमा रोड, दहला दुर्गा स्थान, चौक बाजार, गांधी चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड तक गया और फिर वहां से वापस लौटा। उधर, जिरवाबाड़ी से भी एक विशाल शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। इसी क्रम में दोनों शोभा यात्रा का मिलान भी हुआ। शोभा यात्रा वापसी के बाद सभी आयोजन स्थलों पर देर रात तक भजन, कीर्तन, प्रवचन आदि चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.