संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा
महाराजगंज, अगस्त 22 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी व जल से भरे कलश रथ को सिरसिया मलमलिया, बभनौली, धनगड़ा, अहिरौली, पिपरा खादर आदि गांवों में घुमाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।यात्रा के दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उनके पवित्र विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा नेता अजय लाल श्रीवास्तव व प्रेमशंकर सिंह ने भी संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संत रविदास ने दिया सामाजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.