औरंगाबाद, अगस्त 27 -- संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर दाउदनगर प्रखंड के मूसेपुर खैरा और महमदपुर गांव में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, विकास मित्र समेत पंचायत स्तरीय कर्मियों ने भाग लिया। कर्मियों ने ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरतों को लेकर आवेदन प्राप्त किए। बीडीओ मो. जफर इमाम ने दोनों शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। बताया गया कि दोनों स्थानों से करीब 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीडीओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पात्र अनुसूचित जाति परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ दिलाना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संत रविदास के संदेशों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता मजबूत करें: डीए...