मिर्जापुर, जुलाई 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के बरौंधा कचार स्थित पं. दीनदयालपुरम कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में संत शिरोमणि संत रविदास के 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि 29 जुलाई को जिले की टोली को वाराणसी में श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली शिरगोवर्धनपुर वाराणसी में पहुंचना है। वहां से कलश प्राप्त कर अपने जिले में लेकर जाना है। कलश से अन्य नये कलश बनाये जायेंगे, जो प्रदेश के विभिन्न जिले के मंदिरों तक ले जाएं जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- जमुई : गुरु रविदास जयंती समारोह को लेकर भाजपा की कार्यशाला कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर को बनाया...