सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- शिवहर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती को भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. नूतन माला सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पार्टी के जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह को संयोजक तथा उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, मंत्री रघुनंदन राम व विकास पासवान को सह-संयोजक बनाया गया है।कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास का कार्य ही ईश्वर की आराधना था। वे नित्य कार्यों के समय भी ईश्वर चिंतन में लगे रहते थे। कार्यक्रम के संयोजक यह भी पढ़ें- रविदास जयंती पर ...