संत रविदास के संदेश के साथ निकली कलश वंदन यात्रा
पलामू, सितम्बर 14 -- संत रविदास के संदेश के साथ निकली कलश वंदन यात्रा विश्रामपुर। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा के तत्वावधान में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा रथ ने भालूही, झगरुआ, विश्रामपुर समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास के जीवन और विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। मौके पर डॉ. बीपी शुक्ला, विकास चौबे, विजय कुमार रवि, ज्वाला प्रसाद गुप्ता समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.