रुडकी, जुलाई 30 -- भगवानपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समानता, भाईचारे, मानव सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार और उपदेश आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से जात-पात और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त कर एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सीएम धामी गुरुवार को भगवानपुर के सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला में संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश वंदन महा रैली में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- संत रविदास का समरसता का संदेश आज भी प्रेरणास्रोत: रामपाल सिंह इसके बाद श्रद्धालुओं के साथ वंदन कलश यात्रा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Mau News: संत रविदास मंद...