आगरा, अगस्त 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में काशी से शुरू हुई कलश वंदन यात्रा शुक्रवार को कासगंज में भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। यहां भाजपाइयों ने यात्रा रथ का स्वागत किया। कलश वंदन यात्रा समरसता संकल्प अभियान के चलते की जा रही है। यात्रा के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। कलश वंदन यात्रा कासगंज जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक मंडल तक पहुंचेगी। इस दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, डा. केत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राजेंद्र बोहरे, महेंद्र बघेल, आकाशदीप रानू, शिवकुमार भारद्वाज, यात्रा संयोजक केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, शरद गुप्ता, डा. मनोज शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, शुभम प्रधान, विजय लक्...