बुलंदशहर, फरवरी 2 -- वाल्मीकि विकास संघ के तत्वावधान में संत रविदास के जन्म दिवस पर गांव छपरावत में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह व संचालन संजय चोटेले राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वाल्मीकि विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार महरौलिया ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते वह समस्त मानवता के कल्याण के लिए काम करते हैं। संत शिरोमणि रविदास ने समस्त मानवता को एक नई राह दिखाई। संत रविदास के विचारों को जीवन में उतरने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, सीमा तेवतिया, विनीता, नीतू महरौलिया, राममूर्ति प्रधान, मनवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अजय कुमार महरौलिया, अमित महरौलिया, मयंक सिंह महरौलिया, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी...