बलरामपुर, फरवरी 8 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के तत्वावधान में ग्राम सोनबरसा में संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संत रविदास के आदर्शों को अपनाकर समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकताओं पर बल दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, मंडल प्रभारी राकेश दुबे, सुनीता तिवारी तथा श्रावस्ती की मातृशक्ति जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी शामिल रहे। संचालन कटेहरी महाराज ने किया। मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक ने संत रविदास के जीवन और उनके आचरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत के विचार समाज में सम...