लखीसराय, अगस्त 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को लखीसराय में कलश यात्रा एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर से सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीआरडीए पदाधिकारी नीरज आनंद, उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, 20 सूत्री सह भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार एवं वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से कलश एवं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर लखीसराय में निकली कलश यात्राकलश यात्रा का शुभारंभ इस दौरान कलश को जीविका दीदियों एवं विकास मित्रों को सौंपा गया। इसके बाद जिले के अलग-अलग आठ स्थानों के लिए रथों को रवाना किया गया। इनमें जिले के विभिन्...