हाजीपुर, अगस्त 2 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को संत रविदास महाराज की 650 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा एवं मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री प्रिय रंजन दास ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650 में जयंती वर्ष के उपलक्ष में भाजपा 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त 2026 तक संत संपर्क अभियान के अंतर्गत पूरे देश में पार्टी के पदाधिकारी गुरु रविदास परंपरा से जुड़े कुछ साधु संतों तथा समाज के संतों से पूर्ण सम्मान और...