चंदौली, अप्रैल 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार की सुबह देव पूजन एवं देव आह्वान अत्यंत विधि-विधानपूर्वक किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों से भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया। इसके पूर्व प्रेम नारायण पांडेय (पंकील) ने व्यासपीठ पर विराजमान बृजराज चौबे का तिलक, चंदन एवं पुष्पों से भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में महत्वपूर्ण संस्कार के तहत पुंसवन संस्कार गर्भवती महिलाओं के लिए कराया गया। इस संस्कार के माध्यम से गर्भस्थ शिशु के उत्तम स्वास्थ्य, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही विद्यारंभ संस्कार द्वारा बच्चों के शिक्षा जीवन का शुभारंभ कराया गया तथा दीक्षा संस्कार के माध्यम से साधकों को आध्यात्...