फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- फर्रुखाबाद।संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा वाराणसी से शुरू होकर कमालगंज पहुंची। यहां जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कलश यात्रा में सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी में संत रविदास की जन्म स्थली से एकत्र की गयी मिट्टी को कलश में भरकर जनपद लाया गया है। यह यात्रा जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में जाएगी। कुलदीप गंगवार, अमरदीप दीक्षित, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी, उदय प्रताप सिंह, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वाराणसी से आई संत रविदास कलश वंदन यात्रा का स्वागत यह भी पढ़ें- भाजपा ने संत रविदास की समरसता संकल्प अभियान यात्रा का किया स्वागत यह भी पढ़ें- सप्ताह भर दोआबा में गूंजेगा संत रविदास का समरसता स...