सिद्धार्थ, अगस्त 23 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में इन दिनों चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास कलश वंदन यात्रा का जगह-जगह स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि यात्रा और स्वागत की मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समतामूलक विचारों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना।शनिवार को यात्रा डुमरियागंज पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी व रामू गौतम के साथ-साथ पूर्व जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि समेत अन्य लोगों ने कलश का विधि-विधानपूर्वक पूजन कर संत रविदास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : संत रविदास की जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा कार्यक...