बोकारो, मई 15 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। संत मेरीज़ नर्सरी स्कूल में आयोजित समर कैंप 2026 का समापन पांचवें दिन एग्जिबिशन डे के रूप में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डिनू एम डेनियल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे, शिक्षिकाएं व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात अभिभावकों ने समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, कला कार्यों व शिक्षण प्रदर्शनों का अवलोकन किया। विशेष रूप से नर्सरी एवं प्रेप के बच्चों ने अपने कक्षाओं में बैठकर चार दिनों में बनाई गई गतिविधियों एवं क्राफ्ट को अपने अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। अपने छोटे-छोटे बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनात्मक गतिविधियों को समझाते हुए देखकर अभिभावक अत्यंत भावुक एवं प्रसन्...