मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर। विश्व प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक संत मुरारी बाबू आगामी दो मई से लेकर 10 मई तक शुकतीर्थ में वटवृक्ष के नीचे श्री शुकदेव आश्रम में श्रीराम कथा करेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे। इस अवसर पर तीर्थनगरी के चहुंमुखी विकास हेतु सभी भक्त बाबू के मार्गदर्शन से विकास कार्य भी करेंगे। बता दें कि सुप्रसिद्ध कथावाचक मुरारी बाबू शुकतीर्थ आते रहते हैं। उनके भक्तों ने यहां एक श्री राम कुटीर भी बना रखी है। ताकि शुकतीर्थ प्रवास पर श्री राम कुटी में राम नाम का ध्यान कर सके। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि बाहर से आने वालों के लिए ठहरने-खाने की उचित व्यवस्था की गई है। पूरा शुकतीर्थ मई के प्रथम सप्ताह में मेले का रूप ले लेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...