हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग प्रतिनिधि । जिले के संत माइकल स्कूल फॉर द हियरिंग इंपेयर्ड विद्यालय, दीपूगढ़ा में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा अध्ययनरत 160 बच्चों के बीच हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) का वितरण किया गया। श्रवण यंत्र प्राप्त कर बच्चों ने खुशी व्यक्त की और उपायुक्त के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, हॉस्टल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संस्थान में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में शुद्ध पेयजल, बिजली व्यवस्था एवं खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उपायुक्त ने कहा कि यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्व...