रांची, जून 20 -- रांची। संत माइकल पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। छात्रा जिया अग्रवाल ने योग के इतिहास और महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन और भुजंगासन जैसे विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। प्राचार्या श्रावणी पांडे ने बच्चों को मानसिक व शारीरिक विकास के लिए नियमित योग करने हेतु प्रेरित किया। अंत में सभी ने 'करें योग, रहें निरोग' के संकल्प के साथ इसे दैनिक जीवन में अपनाने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- विवेक मेमोरियल हाई स्कूल में योगाभ्यास यह भी पढ़ें- आईएचएम रांची में विद्यार्थियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बोकारो पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...