दुमका, अप्रैल 30 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। वैशाख चतुर्दशी के दिन 20वीं सदी के महान संत महर्षि मेंही दास की 142वीं जयंती धोबनी में स्थित संत देवी साहब संतमत सत्संग आश्रम में धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर एक शोभा यात्रा निकाली गई जो धोबनी, सरमुड़िया, छोटीरन बहियार, लोढीया , गिदबोन्ना, सेजा पहाड़ी डुमरजोर, गम्हरिया, बागबिधा बड़ीरन बहियार नया टिकट होते हुए। धोबनी संतमत सत्संग आश्रम में पहुंची ।यहां सत्संग भजन और भंडारे के साथ समापन हुआ इस अवसर पर भक्तों ने महर्षि मेंही दास के प्रतिमा पर माला पहनकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । तथा ज्ञानेश्वर बाबा, प्रभु बाबा, अजीत बाबा, साध्वी अनीता, आनंद बाबा ने प्रवचन किया। यह भी पढ़ें- महर्षि मेंही परमहंस महाराज की142वीं जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीकांत राउत, शिवन महाराणा, राजीव जा...