अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। हनुमानगढ़ी में प्रभु के आशीर्वाद से अखंड रूप से चलने वाले सुंदरकांड पाठ का शुभारम्भ विधिवत किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का भी सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर निर्वाणी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, राजेश पहलवान, वैद्य मंदिर के महंत राजेंद्र दास, महंत शशिकांत दास, बाल योगी महंत रामदास, महामंडलेश्वर महंत नरसिंह दास तथा श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास सहित सैकड़ों संत-महंत शामिल हुए। सभी संतों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महंत संजय दास ने कहा कि हनुमान जी के भक्त विनोद कुमार जायसवाल का यह प्रयास सामाजिक एकता और अखंडता को स्थापित करेगा। हनुमान...