पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला एथलेटिक्स संघ के नेतृत्व में गुरुवरा को आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी रिमेक सिंह ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक तथा 6000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सौरभ शुक्ला ने हाई जंप में स्वर्ण पदक एवं शॉट पुट प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- जिला के 4 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में गोल्ड समेत सात पदक जीत बढ़ाया मान दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ...