संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक
पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। मुंबई में 27 एवं 28 जून को आयोजित 24वीं अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स जीत-कुंडो डूं चैम्पियनशिप में संत मरियम विद्यालय के छह खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत एवं एक कांस्य पदक जीता है। स्वर्ण पदक अक्ष राज सिंह एवं आदित्य सोम्या गुप्ता ने जीता है जबकि सचिन कुमार गुप्ता, दुर्गेश्वर चौधरी तथा राजा कुमार ने रजत पदक और विवेक सिंह ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता ग्लोबल वर्ल्ड स्पोर्ट्स जीत-कुंडो डूं फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें 15 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.