पलामू, दिसम्बर 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के संत मरियम आवासीय विद्यालय में शनिवार को चालू शैक्षणिक सत्र की चुनौती और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। इस क्रम में अगले कुछ वर्षो में देश के शैक्षणिक मानचित्र पर पलामू को स्थापित करने की दिशा भरपूर प्रयास करने का निर्णय लिया गया। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बैठक के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य पलामू को झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शिक्षा के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन कर रहे हैं और छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रावास में छात्र और छात्राएं भाई-बहन की तरह सुरक्षित व अनुशासित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.