पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों के बाद संत मरियम विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 15 जून से पुनः प्रारंभ होगी। विद्यालय प्रबंधन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 10 2 तक के सभी विद्यार्थियों को 15 जून 2026 से नियमित रूप से विद्यालय आने की सूचना देते हुए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। विद्यालय का संचालन प्रातः 6:30 बजे से किया जाएगा। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने देते हुए कहा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए विद्यालय का समय सुबह निर्धारित किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को समय पर विद्यालय भेजें तथा उनकी पढ़ाई की नियमितता बनाए रखने में सहयोग करें। अविनाश देव ने कहा कि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए गृहकार्य एवं अध्ययन सामग्री की समीक्षा भी क...